Urvashi Rautela Gold iPhone: Urvashi Rautela का 24 कैरट सोने से बना iPhone कैसे हुआ चोरी!

Murari Kumar
Urvashi Rautela Gold iPhone

Urvashi Rautela Gold iPhone: Urvashi Rautela का 24 कैरट सोने से बना iPhone कैसे हुआ चोरी!

Urvashi Rautela Gold iPhone: वर्त्तमान समय में हमारे देश भारत में ICC World Cup 2023 का Tournament चल रहा हैं, जिसके वजह से सभी लोग वर्ल्ड कप के लाइव मैच देखने के लिए स्टेडियम मेंबहुत  बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। लेकिन इसी World Cup 2023 से जुड़ी एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही हैं, जिसे पढ़कर आप चौंक जायेंगे ।

यह विशेष खबर मनोरंजन की बहुत बड़ी दुनिया से आ रही हैं, और ये खबर जुड़ी हैं बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री  Urvashi Rautela से। दरअसल  Urvashi Rautela शनिवार को इंडिया और पाकिस्तान का लाईव मैच देखने के लिए गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची थी। पर उन्हें ये मैच देखना अब काफी  महंगा पड़ चुका हैं जिसके कारण वो काफी परेशानी में फंस चुकी हैं।

आखिर Urvashi के साथ ऐसा क्या कुछ  हुआ जो कि उन्हें ये इंडिया और पाकिस्तान का लाईव मैच देखना काफी महंगा पड़ गया, ये आज हम इस न्यूज़ लेख के जरिए आपको बताने वाले हैं।

Contents

चोरी हो गया उनका 24 कैरट सोने का iPhone

शनिवार वाले दिन इंडिया और पाकिस्तान का World Cup मैच था, जिसे टीम इंडिया  ने 7 विकेट से जीत कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया । इंडिया के  इस  मैच को जीतने की ख़ुशी में  पूरा देश जश्न मना रहा था, पर इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री  Urvashi Rautela जो कि इस  मैच को लाईव देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची हुई थी। उनके साथ वहां पर कुछ ऐसा हो गया जिससे उनको ये मैच देखना काफ़ी महंगा पड़ गया। Urvashi Rautela का 24 कैरट सोने से बना iPhone कैसे हुआ चोरी

दरअसल हुआ ये कि स्टेडियम में मैच देखते समय Urvashi Rautela का 24 कैरट सोने से बना हुआ Iphone चोरी हो गया, जिसके कारण Urvashi बहुत ज्यादा परेशान हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी उन्होंने इसकी जानकारी आमजनों को दी हैं।

Urvashi Rautela ने सोशल मीडिया पर किया ये अपील

मैच के दौरान Urvashi का Iphone चोरी होने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने Twitter account पर दिया है , ताकि उनका चोरी हुआ iPhone शायद  मिल सके!

Urvashi ने अपने Tweet में कहा हैं कि “अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट के रियल गोल्ड वाला आई फोन खो गया है, अगर किसी को मिले तो प्लीज मदद करे। जितनी जल्दी हो सके मुझसे संपर्क कीजिए”

लोगों ने ले ली चुटकी कहा  कि  कही पंत तो नही ले गया!

Urvashi के इस Tweet के बाद कई लोगो ने उन्हें ट्विटर पर ट्रॉल करना शुरू कर दिया और उनका मजाक बनाने लग गए क्योंकि इससे पहले भी Urvashi ने ऐसे कई सोशल मीडिया पर चीजे डाली थी जिससे वो बहुत ज्यादा सुर्खियों में रही थी।

ट्विटर पे एक सख्श ने उन्हें ट्रॉल करते हुए लिखा की – देखो कही पंत तो नही ले गया। तो एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि – ये दीदी अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे ही ओर भी कई मजेदार चीजे लोग Urvashi को ट्रॉल करते हुए सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं।

आपके जानकारी के लिये ये भी बता दें कि अभी तक Urvashi को उनका ये 24 कैरट सोने से बना iPhone नहीं मिल पाया हैं, इससे पहले Urvashi का नाम रिषभ पंत  से जोड़ा जा रहा था और इसी कारण वो पहले भी सुर्खियों में बनी हुई थी। पर अब वो Urvashi Rautela Gold  Iphone के कारण सुर्खियों में एकबार फिर बनी हुई हैं।

इतना महंगा हैं उनका ये सोने का Iphone

आपकी जानकारी के लिए हम आपको ये भी बता दें की Urvashi का ये 24 कैरट सोने के iPhone की कीमत लगभग 50 लाख रुपए से कहीं ज्यादा की हैं। इसका मुख्य कारण ये हैं कि इनका ये iPhone पूरी तरह से सोने  बना हुआ हैं।

 

कृपया करइस लेख को अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी Urvashi Rautela के चोरी हुए Gold Iphone की जानकारी हो सके। अगर आपको कही से भी चोरी हुए Urvashi Rautela Gold  Iphone की जानकारी मिलती हैं तो आप Urvashi Rautela से उनके सोशल मीडिया पर संपर्क करके उन्हें इसकी जानकारी दे सकते हैं!

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *