IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच में टूटे कई रिकार्ड्स , रोहित ने तोड़े कई रिकार्ड्स

Murari Kumar

INDIA VS AFGHANISTAN : वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच इंडिया  और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया इस मुकाबले में 273 रनों का पीछा करते हुए इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट पर 35 ओवर में जीत हासिल किया I इंडिया की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने 131* रनों की शानदार पारी खेली.इस जीत के साथ ही टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए आइए आपको बताते हैं सभी रिकॉर्ड्स –

WhatsApp Image 2023-10-12 at 5.36.37 AM

पॉवरप्ले में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और ईशान किशन की मदद से पॉवरप्ले के 10 ओवर में 94 रन स्कोर किए, जो टीम इंडिया के लिए पॉवरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था I पॉवरप्ले में भारत के सबसे बड़े स्कोर…

*97/2 बनाम श्रीलंका, होबार्ट, 2012

*94/0 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

*91/1 बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2021

*87/0 बनाम दक्षिण अफ्रीका, नागपुर, 2011

*83/1 बनाम वेस्ट इंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2019.

भारत का वनडे विश्व कप में चौथा सबसे बड़ा रन चेज

रोहित शर्मा शतक पूरा करने के बाद
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप का चौथा सबसे बड़ा टारगेट (273/2) चेज किया. वहीं विश्व कप में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा चेज 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 288 रनों का किया था I वनडे विश्व कप में भारत के सबसे बड़े रन चेज…

*288 बनाम ज़िम्बाब्वे, ऑकलैंड, 2015

*275 बनाम श्रीलंका, मुंबई वानखेड़े, 2011 फाइनल

*274 बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2003

*273 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

*265 बनाम श्रीलंका, हेडिंग्ले, 2019.

दिल्ली में वनडे का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज

अफगानिस्तान के खिलाफ 273 रनों का टारगेट भारत के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे का दूसरा सबसे बड़ा चेज रहा I टीम इंडिया ने इस मैदान पर वनडे का सबसे बड़ा टारगेट (288 रन) 1982 में श्रीलंका के खिलाफ चेज किया था I दिल्ली में भारत के सबसे बड़े वनडे चेज…

*278 – भारत बनाम श्रीलंका, 1982

*273 – भारत बनाम अफगान, 2023

*272 – श्रीलंका बनाम भारत, 1996

*239 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1986

*238 – भारत बनाम इंग्लैंड, 2011.

वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन रेट से रनों का पीछा (205+ रन)

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 273 रनों का टारगेट 7.8 के रन रटे से चेज किया, जो वर्ल्ड कप से 250+ रनों के टारगेट लिए सबसे ज़्यादा है I वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन रेट से रन चेज 250+ स्कोर…

*7.8 का रन रेट – (273/2) – भारत बनाम अफगान, दिल्ली, 2023

*7.78  का रन रेट – (283/1) – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

*7.75 का रन रेट – (322/3) – बैन बनाम वेस्ट इंडीज, टॉन्टन, 2019

*7.13 का रन रेट – (345/4) – पाक बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, 2023

*7.05 का रन रेट – (260/2) – आईएनडी बनाम आईआरई, हैमिल्टन, 2015.

रोहित शर्मा ने इतने रिकॉर्ड्स तोड़े

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने I इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (6 शतक) को पछाड़ दिया. इसके अलावा रोहित वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ भी बने I उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा कर पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया I रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131* रनों की पारी में 5 छक्के जड़े, जिसकी बदौलत वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल को पछाड़ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने I

वनडे वर्ल्ड कप के सफल रन चेज में चौथा सबसे बड़ा स्कोर 

वनडे विश्व कप के सफल रन चेज में रोहित शर्मा संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर करने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए. वनडे वर्ल्ड कप के सफल रन चेज में सबसे बड़े स्कोर…

-152 – डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

-139 – लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका) बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन, 2015

-134 – स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2003

-131 – मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, 2023

-131 – रोहित शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

-127 – सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम केन्या, कटक, 1996.

वनडे वर्ल्ड कप के सफल रन चेज में सबसे अधिक शतक 

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के सफल रन चेज में सबसे ज़्यादा 3 शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए I उन्होंने 2-2 शतक वाले रमीज राजा, स्टीफन फ्लेमिंग और गॉर्डन ग्रीनिज को पछाड़ दिया I

2003 से वर्ल्ड की पारी में पहले 10 ओवर में सबसे अधिक रन 

रोहित शर्मा 2003 से वर्ल्ड कप की पारीयों  में पहले 10 ओवर में सबसे ज़्यादा रन स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए I अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर तक 76 रन बना लिए थे I इस लिस्ट में न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम 77 रनों के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद हैं I

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *